रेलवे भर्ती बोर्ड ने लोको पायलट भर्ती परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। जारी विज्ञापन के अनुसार लोको पायलट के लिए भर्ती परीक्षा 15 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
रेलवे में लोको पायलट बनने का सपना संजोए कई लाखों अभ्यर्थी परीक्षा की तारीखों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड ने लोको पायलट भर्ती परीक्षा 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। रेलवे भर्ती बोर्ड के मुताबिक लोको पायलट की भर्ती परीक्षा 15 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। अगर आपने भी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो अब जल्द ही आप इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा अगर आप परीक्षा से जुड़ी तारीख और अन्य जानकारी देखना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जा सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा लोको पायलट के रिक्त पदों के लिए कुल 9970 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। लोको पायलट 2025 कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT) 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी। हालांकि, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किए गए हैं। लेकिन आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, लोको पायलट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले यानी 11 जुलाई 2025 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। साथ ही, CBAT परीक्षा के एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से दस दिन पहले यानी 5 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
अगर आप 15 जुलाई 2025 को लोको पायलट परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा के दिन अपना आधार कार्ड लाना न भूलें। दरअसल, परीक्षा से पहले उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक पहचान की जाएगी। साथ ही, अगर आप चाहें तो rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आधार वेरीफाई करवा सकते हैं, ताकि परीक्षा केंद्र में आखिरी समय में आपको किसी तरह की परेशानी न हो।
यदि आप लोको पायलट 2025 कंप्यूटर-आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT 2025) के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back