राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर की ओर से राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेस टेस्ट के लिए आंसर की (RULET Answer key 2025) ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। 10 जून तक उस पर आपत्ति दर्ज की जा सकती है।
राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेस टेस्ट का आयोजन 8 जून 2025 को करवाया गया था जिसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर की ओर से आंसर की जारी कर दी गई है। RULET उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट admissions.univraj.org पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है।
RULET परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स तुरंत ही साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की द्वारा परीक्षार्थी अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और साथ ही अपने रिजल्ट का अनुमान भी लगा सकते हैं।
ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें आंसर की में दिए किसी उत्तर पर आपत्ति है वे आज यानी 10 जून तक लॉ डिपार्टमेंट, राजस्थान, विश्वविद्यालय राजस्थान, जयपुर- 302004 में हार्ड कॉपी के रूप में जमा कर सकते हैं।
जो अभ्यर्थी कल तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करेंगे उनका निराकरण यूनिवर्सिटी की ओर से निर्धारित विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जायेगा। इसके बाद टीम द्वारा फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। रिवाइज्ड आंसर की 14 जून को जारी कर दी जाएगी। ध्यान रखें कि RULET का आंसर की पर किसी भी प्रकार से आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकेगी। यह फाइनल एवं सर्वमान्य होगी।
RULET 2025 Answer key PDF Link Here
राजस्थान यूनिवर्सिटी की ओर से RULET का रिजल्ट 24 जून 2025 को घोषित किया जायेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद यूनिवर्सिटी की ओर से काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया जायेगा। इसके बाद स्टूडेंट्स तय तिथियों में काउंसिलिंग में भाग लेकर आवंटित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।
RULET 2025 के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान की ओर से ग्रुप डिस्कसन एवं पर्सनल इंटरव्यू के लिए रोल नंबर रेंज के अनुसार शेड्यूल जारी कर दिया गया है। RULET नोटिफिकेशन के मुताबिक इंटरव्यू 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24 जून 2025 को संपन्न होंगे। RULET 2025 एग्जाम से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए उम्मीदवार राजस्थान यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back