राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट (RULET 2025 Result) आज शाम को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके इसे चेक कर सकेंगे। परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को राजस्थान यूनिवर्सिटी के पांच वर्षीय लॉ प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाएगा।
राजस्थान यूनिवर्सिटी द्वारा लॉ एंट्रेंस टेस्ट (RULET 2025) का आयोजन 8 जून 2025 को किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद यूनिवर्सिटी ने प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी थी और 10 जून तक इस पर आपत्तियां मांगी थीं। अब इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्रों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान यूनिवर्सिटी आज रिजल्ट जारी कर सकती है।
परिणाम आधिकारिक वेबसाइट admissions.univraj.org पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। परिणाम जारी होते ही सभी अभ्यर्थी वेबसाइट से लॉगिन विवरण दर्ज करके परिणाम की जांच करने के साथ-साथ स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।
आपको बता दें कि इस परीक्षा के जरिए राजस्थान यूनिवर्सिटी पांच वर्षीय लॉ कोर्स (BA LLB) में एडमिशन देती है। परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। एडमिशन के लिए हर दिन 200 छात्रों का इंटरव्यू लिया गया। आपको बता दें कि पर्सनल इंटरव्यू 13 जून से आज यानी 24 जून दोपहर 2 बजे तक होने हैं। इंटरव्यू खत्म होने के तुरंत बाद फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
RULET 2025 परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजस्थान विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back