स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। अगर आप भी अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर फाइनल पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि प्रोबेशनरी ऑफिसर का चयन तीन चरणों में होता है। फाइनल रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करने के तरीके नीचे दिए गए हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) फाइनल रिजल्ट 2025 के नतीजों की घोषणा कर दी है। SBI ने 13 जून को प्रोबेशनरी ऑफिसर का फाइनल रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया है। बता दें, SBI PO का फाइनल रिजल्ट मुख्य परीक्षा में 75 फीसदी वेटेज और इंटरव्यू में 25 फीसदी वेटेज के आधार पर जारी किया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। साथ ही इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अब देशभर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न शाखाओं में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के तौर पर काम करने का मौका मिलेगा। बता दें, जिन उम्मीदवारों के नाम फाइनल रिजल्ट में शामिल हैं, उन्हें अब SBI ने फाइनली सेलेक्ट कर लिया है।
SBI PO का रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
SBI प्रोबेशनरी ऑफिसर का चयन तीन चरणों में किया जाता है। पहला चरण एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा है जिसमें उम्मीदवारों से अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग विषयों से 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाता है। मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों से रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड टेस्ट, डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन, जनरल अवेयरनेस/इकोनॉमिक्स/बैंकिंग और अंग्रेजी विषयों से 200 अंकों के 170 प्रश्न पूछे जाते हैं। मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए 50 अंकों का एक वर्णनात्मक पेपर भी आयोजित किया जाता है। अब मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back