UGC NET December 2024: दिसंबर सत्र के लिए UGC NET 2024 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह 3 जनवरी से शुरू होकर 16 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। परीक्षा NTA द्वारा आयोजित की जाएगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की UGC NET 2024 दिसंबर परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 3 जनवरी 2025 से शुरू होगी। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से अपनी परीक्षा तिथि अनुसूची प्राप्त कर सकते हैं। आयोग ने विषयवार परीक्षा की तिथि पहले ही प्रकाशित कर दी है। आयोग ने पहले घोषित तिथियों को 1 जनवरी से पुनर्निर्धारित किया है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी देशभर के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करेगी। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। UGC NET परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
UGC NET December 2024 परीक्षा तिथि पीडीएफ अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक करके विषयवार परीक्षा तिथि एवं कार्यक्रम देख सकते हैं.
UGC NET 2024 डेटशीट PDF यहां डाउनलोड करें
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से जारी UGC NET नोटिस के अनुसार, परीक्षा तिथि से 8 दिन पहले परीक्षा सिटी स्लिप जारी की जाएगी। अभ्यर्थी इसे अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि के साथ डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, हालांकि UGC NET एडमिट कार्ड 2024 कब जारी होगा, इस बारे में एनटीए ने कोई जानकारी नहीं दी है।
UGC NET परीक्षा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 9 दिसंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक चली थी। परीक्षा के लिए फीस जमा करने की तिथि 12 दिसंबर थी। अभ्यर्थियों को 13-14 दिसंबर तक आवेदन पत्र में सुधार करने की अनुमति दी गई थी।
अधिक जानकरी के लिए यहां क्लिक करें
Read More: अगले साल NTA में होंगे बड़े बदलाव – कौन सी परीक्षाएं आयोजित करेगी एजेंसी?Read More: CAT 2024 Result Out: Direct Link to Download Scorecard Here
Read More: XAT 2025 Admit Card Released: Download It Now!
Read More: MICAT 2025 Results Declared: Download Scorecard Now
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back