एनटीए की ओर से यूजीसी नेट आंसर-की जारी कर दी गई है और उम्मीदवारों को 8 जुलाई तक इस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है. उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों का निराकरण होने के बाद रिजल्ट (UGC NET 2025 Result) की घोषणा की जाएगी. नतीजे जुलाई के तीसरे या चौथे हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं.
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार बेसब्री से रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इन सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 जुलाई के तीसरे या आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक एनटीए की ओर से कोई आधिकारिक तारीख नहीं दी गई है।
NTA द्वारा रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा, जहाँ से आप इसे चेक कर सकेंगे। रिजल्ट किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से नहीं भेजा जाएगा।
NTA ने 6 जुलाई को UGC NET की आंसर-की डाउनलोड के लिए जारी कर दी है। अभ्यर्थी इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान करके परिणाम का अनुमान लगा सकते हैं। इसके अलावा प्रश्न उत्तरों के मिलान के दौरान अगर आप किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो उस पर 200 रुपये प्रति प्रश्न की दर से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 8 नवंबर 2025 है। UGC NET 2025 उत्तर कुंजी और अन्य विवरण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त किए जा सकते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back