NTA द्वारा UGC NET हॉल टिकट 2025 उन उम्मीदवारों के लिए जारी कर दिया गया है जिनकी परीक्षा 25, 26 और 27 जून को होने वाली है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 28 और 29 जून को होनी है उनके एडमिट कार्ड क्रमशः कल और 25 जून को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड वेबसाइट या इस पेज पर दिए गए लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से UGC NET जून सत्र की परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि 25, 26 और 27 जून को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड NTA की ओर से डाउनलोड (UGC NET Admit Card 2025 Download) के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा इन तिथियों पर है, वे तुरंत एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों की यूजीसी नेट परीक्षा 28 जून को होनी है, उनके लिए एडमिट कार्ड एनटीए द्वारा कल यानी 25 जून को जारी किया जाएगा, जबकि 29 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 26 जून को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
UGC NET परीक्षा 25 से 29 जून तक एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
UGC NET 2025 परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे। पेपर 1 में 50 प्रश्न होंगे जिसके लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। इसके अलावा पेपर 2 में 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे जिसके लिए कुल 200 अंक निर्धारित हैं। प्रश्नपत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 180 मिनट यानी तीन घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि पेपर 1 और पेपर 2 के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back