UGC NET City Slip 2025: NTA जल्द ही UGC NET जून सेशन 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकता है। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक ugcnet.nta.ac.in पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यहां जानें इसका आसान तरीका!
UGC NET जून सत्र 2025 परीक्षा के लिए फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप इस सप्ताह जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें? यहां जानें इसकी स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया।
सिटी स्लिप का उद्देश्य यह जानकारी देना है कि उन्हें किस शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। परीक्षा शहर सूचना पर्ची उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है, खासकर उन छात्रों के लिए जो दूसरे राज्यों या जिलों से परीक्षा देने जाते हैं। ताकि वे समय पर परीक्षा शहर पहुँचने की व्यवस्था कर सकें। इसमें परीक्षा केंद्र का नाम, पता, परीक्षा स्थल और रिपोर्टिंग समय जैसी जानकारी नहीं होती है। ये सभी जानकारी एडमिट कार्ड में होती है, जो परीक्षा से दो या तीन दिन पहले जारी की जाएगी।
UGC NET 2025 परीक्षा एनटीए द्वारा 25 जून से 29 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। यह एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) होगा और परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि एनटीए ने विषयवार परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया है, जिसमें उम्मीदवार अपने विषय के अनुसार परीक्षा तिथि देख सकते हैं।
UGC NET 2025 परीक्षा (University Grants Commission National Eligibility Test) साल में दो बार आयोजित की जाती है। यह हर साल जून और दिसंबर में आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए भारतीय छात्रों की पात्रता की जांच करना है।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back