NTA द्वारा UGC NET 2025 परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, तो आप जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। हालाँकि, परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित क्रेडेंशियल सबमिट करने होंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम का छात्र बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा। इसलिए, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित क्रेडेंशियल्स पहले ही सुरक्षित रख लें, ताकि आखिरी समय में कोई परेशानी न हो।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा UGC NET परीक्षा 25 जून से 29 जून तक कंप्यूटर मोड में दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। इसके अलावा, एनटीए द्वारा 05 जुलाई को प्रोविजनल UGC NET आंसर-की भी जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों ने 06 जुलाई से 08 जुलाई तक अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं।
UGC NET 2025 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back