UGC NET दिसंबर रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर जाना होगा। यहां आपको उपलब्ध लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पूछी गई डिटेल्स डालने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा। परीक्षा जनवरी 2025 में आयोजित की गई थी। अब रिजल्ट जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट से जुड़े अपडेट पाने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर विजिट करें!
UGC NET दिसंबर का रिजल्ट जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन्हें आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ से चेक कर सकेंगे। साथ ही उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए आसान तरीके को फॉलो करके भी परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। परीक्षा जनवरी में आयोजित की गई थी।
UGC NET दिसंबर रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद UGC NET दिसंबर 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। अब, आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। डिटेल्स सबमिट करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। अब इसे चेक करें और फिर प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2024 परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 3, 6, 7, 8, 9, 10, 16, 21 और 27 जनवरी को किया गया था। UGC NET परीक्षा के आयोजन के बाद 31 जनवरी 2025 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। अभ्यर्थियों को 03 फरवरी 2025 तक आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था। वहीं, अब अभ्यर्थियों को नतीजों का इंतजार है, जो जल्द ही जारी हो सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही NTA द्वारा फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी। इसे भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। UGC NET परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए आवेदकों को पोर्टल पर विजिट करना चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back