UGC NET जून सत्र का परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। परिणाम जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर परिणाम देखने के साथ-साथ स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 25, 26, 27, 28 और 29 जून 2025 को आयोजित की गई थी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा UGC NET जून 2025 परीक्षा 25, 26, 27, 28 और 29 जून 2025 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद एनटीए द्वारा 6 जुलाई को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी, जिस पर 8 जुलाई तक आपत्तियां मांगी गई थीं। अब उम्मीदवारों को रिजल्ट (UGC NET June Result 2025) जारी होने का इंतजार है, जो जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनटीए द्वारा रिजल्ट जुलाई के आखिरी हफ्ते में जारी किया जा सकता है।
NTA द्वारा UGC NET अंतिम उत्तर कुंजी परिणाम जारी होने से एक दिन पहले जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्तियाँ उठाई थीं, वे अपने प्रश्नों और उत्तरों का मिलान इससे कर सकेंगे। ध्यान रहे कि अंतिम उत्तर कुंजी अंतिम और सभी को स्वीकार्य होगी और इस पर किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज कराने का अवसर नहीं दिया जाएगा।
UGC NET परिणाम एनटीए द्वारा केवल आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से परिणाम की जानकारी नहीं दी जाएगी। परिणाम घोषित होते ही, उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके आसानी से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
आपको बता दें कि UGC NET 2025 परीक्षा के तहत तीन श्रेणियों में उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया जाता है। दिसंबर सत्र में 5158 उम्मीदवारों ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए, 48161 ने असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए और 114445 उम्मीदवारों ने केवल पीएचडी प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की। परीक्षा के लिए 849166 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 649490 ने परीक्षा में भाग लिया।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back