बीयू झांसी यूपी के संस्थानों में दो वर्षीय BEd कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग शेड्यूल इस महीने के अंत या अगस्त की शुरुआत में जारी कर सकता है। UP BEd 2025 काउंसलिंग शुरू होने के बाद छात्र प्राप्त रैंक के आधार पर रजिस्ट्रेशन कराकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। ध्यान रहे कि दाखिले के लिए काउंसलिंग में भाग लेना अनिवार्य होगा।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी (बीयू झांसी) द्वारा UP BEd प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट 16 जून को जारी कर दिया गया। रिजल्ट जारी होने के बाद प्राप्त रिजल्ट के आधार पर छात्रों को प्रदेश भर के बीएड संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। एडमिशन के लिए बीयू झांसी द्वारा जल्द ही काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जा सकता है। शेड्यूल की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर दी जाएगी। इसके बाद छात्र यूपी बीएड काउंसलिंग में भाग लेकर एडमिशन ले सकेंगे।
यूपी बीएड काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए छात्रों को 750 रुपये जमा कराने होंगे। इसके बाद सीट स्वीकृति के लिए 5,000 रुपये फीस जमा करनी होगी। सीट आवंटित होने के बाद छात्र को आवंटित संस्थान में जाकर अन्य प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी और निर्धारित फीस जमा कर एडमिशन लेना होगा।
आपको बता दें कि बी.एड. कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग तीन चरणों में पूरी होगी। फेज 1 में 1 से 75000 तक रैंक हासिल करने वाले छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। इसके बाद फेज 2 में 75001 से आगे (END+LEFT OVER) सभी रैंक वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग में हिस्सा लेकर एडमिशन लेना होगा। इसके बाद राउंड 2 में पूल काउंसलिंग के जरिए खाली सीटों पर छात्रों को एडमिशन दिया जाता है। इसके बाद राउंड 3 में बची हुई सीटों पर कॉलेजों/संस्थानों द्वारा सीधे एडमिशन दिया जाएगा।
बीयू झांसी की ओर से प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। ऐसे में छात्र अपनी रैंक चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर UP B.ED. JOINT ENTRANCE EXAMINATION 2025 लिंक पर क्लिक करें और आगे बढ़ें। अब आपको CLICK HERE TO DOWNLOAD SCORE CARD पर क्लिक करके यूजर आईडी और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद रैंक कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back