उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2024 तक होंगी। यहां छात्र-छात्राएं किस विषय की परीक्षा किस तारीख को होगी, इसकी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। डेटशीट के अनुसार उत्तर प्रदेश में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी 2025 से शुरू होगी। प्रारंभिक हिंदी, 10वीं कक्षा का पहला पेपर हिंदी होगा और अंतिम पेपर 12 मार्च को होगा। यहां परीक्षा में बैठने जा रहे छात्र किस तारीख को किस विषय का पेपर होगा, इसकी पूरी जानकारी ले सकते हैं।
|
डेट |
विषय (पहली पाली) |
विषय (दूसरी पाली) |
|
24 फरवरी 2025 |
हिंदी, प्रारंभिक हिंदी |
हेल्थ केयर |
|
28 फरवरी 2025 |
पाली, अरबी, फारसी |
संगीत गायन |
|
1 मार्च 2025 |
गणित |
ऑटोमोबाइल, कॉमर्स |
|
3 मार्च 2025 |
संस्कृत |
संगीत वादन |
|
4 मार्च 2025 |
विज्ञान |
कृषि |
|
5 मार्च 2025 |
मानव विज्ञान |
एनसीसी |
|
6 मार्च 2025 |
रिटेल ट्रेडिंग (खुदरा व्यापर) |
मोबाइल रिपेयर |
|
7 मार्च 2025 |
अंग्रेजी |
सुरक्षा |
|
8 मार्च 2025 |
गृह विज्ञान (केवल लड़कियों के लिए) |
कंप्यूटर |
|
10 मार्च 2025 |
चित्रकला, रंजनकला |
आईटी, आईटीईएस |
|
11 मार्च 2025 |
सामाजिक विज्ञान |
सिलाई |
|
12 मार्च 2025 |
गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बांग्ला, आसामी, मराठी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाल |
इलेक्ट्रीशियन, आपदा प्रबंधन, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर |
यूपी बोर्ड परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी और पहली शिफ्ट यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर 11:45 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेंगी।
परीक्षा से कुछ दिन पहले बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी छात्रों के एडमिट कार्ड आपके स्कूल में भेज दिए जाएंगे। छात्र स्कूल जाकर क्लास टीचर/प्रधानाचार्य से संपर्क करके अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में आपको परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा, अगर एडमिट कार्ड नहीं मिला तो आपको परीक्षा में बैठने से भी रोक दिया जाएगा।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back