उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज (UPMSP) 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे (UP Board High School Inter 2025 Results) जारी कर सकता है। पिछले साल भी दोनों कक्षाओं के नतीजे 20 अप्रैल को एक साथ जारी किए गए थे। इस साल करीब 55 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की थीं। इस साल 10वीं के लिए 27 लाख 32 हजार 216 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था जबकि 12वीं के लिए 27 लाख 5 हजार 17 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था। बोर्ड परीक्षाएं संपन्न होने के बाद यूपी बोर्ड ने कॉपियां जांचना शुरू कर दिया है। दोनों कक्षाओं की कुल 2 करोड़ 96 लाख 93 हजार 855 कॉपियां जांची जाएंगी जिसके लिए 1 लाख 34 हजार 723 शिक्षकों को तैनात किया गया है।
पिछले साल UP बोर्ड ने 20 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल भी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।
पिछले कुछ सालों में UP बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (UP Board 10th 12th Result 2025) एक साथ एक ही तारीख को घोषित किया जाता है. इस साल भी यूपीएमएसपी की ओर से दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक ही दिन जारी किया जाएगा.
स्टेप 1: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको उस क्लास पर क्लिक करना होगा जिसका रिजल्ट आप चेक करना चाहते हैं।
स्टेप 3: इसके बाद आपको रोल नंबर डालकर सबमिट करना होगा।
स्टेप 4: जानकारी सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, जहां से आप उसे डाउनलोड करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
UP बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के समय छात्र ऑनलाइन माध्यम से उसकी केवल प्रति डाउनलोड कर सकेंगे। ओरिजिनल अंकसूची नतीजे जारी होने के बाद बोर्ड की ओर से आपके स्कूल में भेज दी जाएगी जहां से आप अपने क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके इसे प्राप्त कर सकेंगे।
Read More: CBSE 2025 Board Exam Preparation: Last-Minute Tips to Score High
Read More: CBSE Class 12 Previous Year Question Papers (2024-2020) – Download PDFs
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back