UP Board Compartment Timetable 2025 जारी हो गया है। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 19 जुलाई से शुरू होंगी। तिथि, समय, प्रैक्टिकल तिथि और पीडीएफ डाउनलोड की पूरी जानकारी यहां देखें।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। एक बार फिर से पास होने या अंकों में सुधार करने का यह मौका न केवल उनके शैक्षणिक भविष्य को बेहतर बना सकता है बल्कि उन्हें पूरा साल गंवाए बिना मुख्यधारा की पढ़ाई में लौटने का अवसर भी दे सकता है।
इस लेख में आप जानेंगे - परीक्षा तिथि, शिफ्ट का समय, प्रैक्टिकल जानकारी, एडमिट कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें और डेटशीट की पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें।
UPMSP द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की कम्पार्टमेंट/सुधार परीक्षाएं 19 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी:
इससे पहले कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट चाहने वाले छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 और 12 जुलाई 2025 को निर्धारित की गई हैं। यह परीक्षा उनके स्कूलों में ही आयोजित की जाएगी।
छात्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके UP बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 डेटशीट PDF को सीधे डाउनलोड कर सकते हैं:
|
UP Board Compartment Exam 2025 Date Sheet PDF यहां डाउनलोड करें |
पीडीएफ को सेव कर लें और उसका प्रिंटआउट लेकर अपने अध्ययन स्थान पर रख लें ताकि आप समय पर परीक्षा कार्यक्रम का पालन कर सकें।
UP बोर्ड के नियमों के अनुसार, 2025 की बोर्ड परीक्षा में कम अं केवल एकक पाने वाले या या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र ही UP बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्र होंगे। तीन या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों को अगले वर्ष की परीक्षा के लिए फिर से पंजीकरण कराना होगा। इसके साथ ही जो छात्र अपने अंक सुधारना चाहते हैं, वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 और 12 जुलाई को आयोजित की जाएंगी। यह मूल्यांकन संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपलों की देखरेख में किया जाएगा। विद्यार्थी जिस विषय में कंपार्टमेंट दे रहे हैं, उससे संबंधित प्रैक्टिकल पर विशेष फोकस रहेगा।
UP Board परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। यह एडमिट कार्ड स्कूल प्रिंसिपल द्वारा UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड किया जाएगा और एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र, विषय, समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश अंकित होंगे। UP Board एडमिट कार्ड के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
UP बोर्ड ने सुनिश्चित किया है कि कंपार्टमेंट परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाए। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे और वॉयस रिकॉर्डिंग जैसी सुरक्षा सुविधाएं मौजूद रहेंगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। किसी भी तरह की नकल या अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
UP बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 छात्रों को अपनी पिछली गलतियों को सुधारने और शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने का एक अहम अवसर देती है। परीक्षा की तैयारी समय पर शुरू करें, दिशा-निर्देशों का पालन करें और आत्मविश्वास के साथ इस परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करें।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back