उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजों की तारीख का ऐलान कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट अगले हफ्ते 20 से 25 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस बार करीब 55 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 51 लाख 37 हजार छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा के लिए 27 लाख 32 हजार 216 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था जबकि 12वीं के लिए 27 लाख 5 हजार 17 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था। इन सभी छात्रों को अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो अगले हफ्ते खत्म होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से रिजल्ट की तारीख (UP Board Result Date 2025) कभी भी घोषित की जा सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UP Board 2025 10वीं, 12वीं का रिजल्ट अगले हफ्ते 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड की ओर से छात्रों के रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रिजल्ट तैयार होते ही बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख और समय की जानकारी साझा की जाएगी।
यूपी बोर्ड की ओर से बोर्ड सचिव भगवती सिंह और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्र इनमें से किसी भी साइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रिजल्ट चेक करने के साथ-साथ साइट से मार्कशीट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे। मार्कशीट में छात्र का रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, विषयों के नाम, थ्योरी परीक्षा में प्राप्त अंक, प्रैक्टिकल परीक्षा में प्राप्त अंक, कुल अंक, कुल अंक, रिजल्ट स्टेटस (पास या फेल), डिवीजन आदि विवरण होंगे।
Read More: NIFT 2025 Result Live Update: Download Scorecard & Final Answer Key PDF Here
Read More: JEE Main 2025 Session 2 Result: Cutoff, Toppers, Scorecard Link Coming Soon
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back