UP DELED Result: परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज ने यूपी डी.एल.एड. द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए तरीके से अपना परिणाम देख सकते हैं।
प्रयागराज स्थित परीक्षा नियामक प्राधिकारी (ERA) कार्यालय ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन, यूपी डीएलएड के विभिन्न बैचों के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के परिणाम जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी btcexam.in या updeled.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
2023 बैच के द्वितीय सेमेस्टर के लिए कुल 1,60,405 प्रशिक्षुओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,60,159 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परिणाम के अनुसार, कुल 1,02,408 प्रशिक्षु (64 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 57,691 प्रशिक्षु (36.02 प्रतिशत) परीक्षा में अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। इसके अलावा, 246 प्रशिक्षु परीक्षा में अनुपस्थित रहे, 44 का परिणाम अपूर्ण रहा, 13 प्रशिक्षुओं का परिणाम रोका गया है और तीन प्रशिक्षु अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़े गए।
2022 बैच के प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। चौथे सेमेस्टर में कुल 57,415 प्रशिक्षु पंजीकृत थे, जिनमें से 57,384 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 45,528 प्रशिक्षु सफल रहे, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 79 प्रतिशत रहा, जबकि 11,814 प्रशिक्षु (20.58%) असफल घोषित किए गए। वहीं, दूसरे सेमेस्टर में कुल 22,275 प्रशिक्षु पंजीकृत थे, जिनमें से 11,209 (52%) प्रशिक्षु उत्तीर्ण और 10,319 (46.32%) प्रशिक्षु अनुत्तीर्ण रहे। इस सेमेस्टर में 693 प्रशिक्षु परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
2021 बैच के चौथे सेमेस्टर में कुल 17,341 प्रशिक्षु पंजीकृत थे, जिनमें से केवल 8,123 (47%) प्रशिक्षु ही परीक्षा उत्तीर्ण कर पाए, जबकि 9,026 (52%) प्रशिक्षु अनुत्तीर्ण रहे। वहीं, दूसरे सेमेस्टर में कुल 10,490 प्रशिक्षु पंजीकृत थे, जिनमें से 6,013 (58%) सफल रहे और 4,477 (42%) प्रशिक्षु अनुत्तीर्ण रहे।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back