उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा निदेशालय ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया कुल 5 राउंड में पूरी की जाएगी। यूपी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। काउंसलिंग शुल्क के रूप में 3250 रुपये देने होंगे।
प्राविधिक शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट जारी करने के बाद अब काउंसलिंग शेड्यूल (UP JEECUP Counselling Schedule) जारी कर दिया गया है। शेयर किए गए नोटिस के मुताबिक एडमिशन के लिए काउंसलिंग कुल 5 चरणों में पूरी की जाएगी। राउंड 1 के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 27 जून से शुरू होगा जो 2 जुलाई 2025 तक चलेगा। अभ्यर्थी एडमिशन के लिए तय तिथियों के अंदर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर एडमिशन ले सकेंगे।
|
पहले चरण का काउंसिलिंग शेड्यूल |
डेट्स |
|
1st राउंड च्वाइस फिलिंग (यूपी राज्य उम्मीदवारों के लिए) |
27 जून से 02 जुलाई 2025 |
|
1st सीट अलॉटमेंट |
3 जुलाई 2025 |
|
पहला राउंड- ऑनलाइन फ्रीज/ फ्लोट विकल्प चयन, सिक्योरिटी एवं काउंसिलिंग शुल्क जमा करना |
04 से 2025 से 06 जुलाई 2025 |
|
जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन (केवल फ्रीज उम्मीदवारों के लिए) |
04 से 2025 से 07 जुलाई 2025 (शाम 6:00 बजे तक) |
|
सीट विड्रॉ करने की डेट |
8 जुलाई 2025 |
|
चरण |
तिथि |
|
च्वाइस फिलिंग (केवल यूपी राज्य के उम्मीदवारों के लिए) |
9 जुलाई से 11 जुलाई 2025 |
|
सीट अलॉटमेंट (राउंड 2) |
12 जुलाई 2025 |
|
फ्रीज/फ्लोट विकल्प चयन और सिक्योरिटी फीस + काउंसिलिंग शुल्क जमा |
13 जुलाई से 15 जुलाई 2025 |
|
दस्तावेज सत्यापन (केवल फ्रीज विकल्प वालों के लिए) |
14 जुलाई से 16 जुलाई 2025 (शाम 6 बजे तक) |
|
सीट विड्रॉ (राउंड 2) |
17 जुलाई 2025 |
पहले दो राउंड के बाद तीसरे राउंड (केवल यूपी के छात्रों के लिए) की काउंसलिंग प्रक्रिया 18 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक पूरी की जाएगी। तीन राउंड पूरे होने के बाद चौथे और पांचवें राउंड की काउंसलिंग में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के छात्र भी हिस्सा लेकर एडमिशन ले सकेंगे। चौथे राउंड की काउंसलिंग 28 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक और पांचवें राउंड की काउंसलिंग 6 से 14 अगस्त 2025 तक पूरी की जाएगी।
UP JEECUP 2025 काउंसलिंग में सीट फ्लोट/फ्रीज करने के लिए छात्रों को 3000 रुपये की फीस जमा करनी होगी। इसके अलावा सीट स्वीकार करने के लिए 250 रुपये अलग से फीस देनी होगी, यानी अभ्यर्थी को 3250 रुपये जमा करने होंगे।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back