UP Madarsa Board Result 2025 Out: उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड द्वारा नर्सिंग और सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। नीचे दिए गए लेख में छात्रों के उत्तीर्ण प्रतिशत सहित सभी महत्वपूर्ण विवरण देखें।
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड की ओर से मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर 23 मई 2025 को ऑनलाइन घोषित किया गया है। कैबिनेट मंत्री सिद्धांत राजभर ने रिजल्ट जारी किया, जिसमें कुल 87.66 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं मुंशी मौलवी स्नातक में 85.07 फीसदी और आलिम सीनियर स्नातक में 94.62 फीसदी छात्र पास हुए हैं। मदरसा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में 68423 छात्र शामिल हुए थे।
छात्र यूपीबीएमई (UPBME) मौलवी, मुंशी और अन्य दस्तावेजों से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं:
|
बोर्ड |
तिथियां |
|
मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल शाखा की परीक्षा तिथि |
17 से 22 फरवरी 2025 |
|
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट डेट 2025 |
23 मई 2025 |
|
स्क्रूटनी की अंतिम तिथि |
जून 2025 |
|
स्क्रूटनी आवेदन भरने की अंतिम तिथि |
जून 2025 |
UP Madarsa बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी छात्र नीचे दिए गए सरल चरणों के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम जल्दी से देख सकते हैं:
स्टेप 1: छात्र सबसे पहले यूपी मदरसा बोर्ड 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर, ‘Madarsa Board Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब छात्र अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें
स्टेप 4: ‘Submit Button’ पर क्लिक करें।
स्टेप 5: यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6: रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट अपने पास रखें।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back