यूपी मेडिकल एडमिशन 2025 को लेकर दो बड़ी अपडेट हैं। एक उत्तर प्रदेश में NEET PG एडमिशन को लेकर है और दूसरी UP NEET UG 2025 काउंसलिंग को लेकर है। दोनों ही खबरें यूपी के एमबीबीएस छात्रों के लिए उपयोगी हो सकती हैं।
यूपी मेडिकल में एडमिशन चाहने वालों के लिए दो अहम खबरें हैं। एक पीजी मेडिकल के लिए और दूसरी यूजी मेडिकल कोर्स में एडमिशन से जुड़ी है। ये दोनों ही यूपी के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन से जुड़ी हैं। तो चाहे आपने MBBS कर लिया हो और NEET PG एडमिशन के लिए कोशिश कर रहे हों या MBBS में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे हों, ये अपडेट आपके काम आ सकते हैं।
NEET PG 2025 काउंसलिंग के अंतिम चरण में आयोजित स्ट्रे वैकेंसी राउंड में प्रवेश लेने के बाद पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले छात्रों को इस बार काउंसलिंग से रोक दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में भाग लेने का मौका नहीं दिया जाएगा। स्ट्रे वैकेंसी राउंड में मेडिकल कॉलेजों की उन सीटों पर प्रवेश दिया जाता है, जो काउंसलिंग खत्म होने के बाद भी खाली रह जाती हैं।
पिछले साल अगस्त में जारी सरकारी आदेश के अनुसार, स्ट्रे वैकेंसी राउंड में एडमिशन लेने के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों को न तो उनकी फीस वापस मिलेगी और न ही उन्हें अगली NEET PG काउंसलिंग में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
यूजी मेडिकल की बात करें तो इस बार MBBS 2025 की काउंसलिंग के लिए यूपी में 20 केंद्रों पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसमें ये संस्थान शामिल हैं-
इसके अलावा आजमगढ़, अंबेडकर नगर, कन्नौज, जालौन, सहारनपुर, बांदा, बदायूं, अयोध्या, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सरकार की ओर से NEET UG 2025 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद इन केंद्रों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू हो जाएगा।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back