यूपी पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू हो गई है। छात्र 11 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से दूसरे राउंड के लिए चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। दाखिले के लिए दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट 12 जुलाई को जारी किया जाएगा। इस सत्र का शैक्षणिक सत्र 1 अगस्त 2025 से शुरू होगा।
प्राविधिक शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रथम चरण की काउंसलिंग संपन्न होने के बाद, आज से दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू कर दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण में भाग लेने के लिए छात्र jeecup.admissions.nic.in पर जाकर चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
UP Polytechnic 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग द्वारा 12 जुलाई को दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद इस लिस्ट में जगह बनाने वाले छात्रों को निर्धारित तिथियों पर संस्थान में रिपोर्ट करना होगा और एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
|
2nd राउंड च्वाइस फिलिंग (यूपी राज्य उम्मीदवारों के लिए) |
9 से 11 जुलाई 2025 |
|
दूसरा चरण सीट अलॉटमेंट |
12 जुलाई 2025 |
|
दूसरा राउंड- ऑनलाइन फ्रीज/ फ्लोट विकल्प चयन, सिक्योरिटी एवं काउंसिलिंग शुल्क जमा करना 13 से |
15 जुलाई 2025 |
|
जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन (केवल फ्रीज उम्मीदवारों के लिए) |
14 से से 16 जुलाई 2025 (शाम 6:00 बजे तक) |
|
प्रक्रिया विवरण |
तिथि / समय सीमा |
|
3rd राउंड च्वाइस फिलिंग (केवल यूपी राज्य उम्मीदवारों के लिए) |
18 जुलाई से 20 जुलाई 2025 |
|
तीसरे चरण का सीट अलॉटमेंट जारी होने की तिथि |
21 जुलाई 2025 |
|
ऑनलाइन फ्रीज/फ्लोट विकल्प चयन, सिक्योरिटी व काउंसिलिंग शुल्क जमा करना |
22 जुलाई से 24 जुलाई 2025 |
|
जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन (केवल फ्रीज किए गए उम्मीदवारों के लिए) |
22 जुलाई से 25 जुलाई 2025 (शाम 6:00 बजे तक) |
|
2nd राउंड सीट विड्रॉ करने की अंतिम तिथि |
26 जुलाई 2025 |
तीन चरणों की काउंसिलिंग होने के बाद रिक्त सीटों पर यूपी राज्य के साथ ही अन्य राज्यों के छात्र भी एडमिशन के लिए काउंसिलिंग में भाग ले सकेंगे।
संस्थान की सीट फ्लोट/फ्रीज करने के लिए छात्रों को 3000 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके अलावा, सीट स्वीकार करने के लिए 250 रुपये का शुल्क अलग से देना होगा, यानी अभ्यर्थी को 3250 रुपये जमा करने होंगे। अगर कोई छात्र पंजीकरण के बाद सीट वापस लेना चाहता है, तो उसकी फीस वापस कर दी जाएगी।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back