UP RO ARO Exam 2025 Sarkari Result: यूपी आरओ एआरओ (RO ARO) परीक्षा इसी महीने ली जानी है। अभ्यर्थी अपनी अंतिम तैयारी में जुटे हैं। वहीं उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी होने वाले हैं। जानें यूपी सहायक अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी के प्रवेश पत्र कब आएंगे?
यूपी आरओ/एआरओ परीक्षा 2025 की तिथि नजदीक आ रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) इस महीने 27 जुलाई को समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पद के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। जिसके लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होते ही अपना हॉल टिकट चेक कर सकेंगे। जानिए कब आएगा यूपी आरओ/एआरओ एडमिट कार्ड?
19 मार्च 2025 के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा रविवार, 27 जुलाई 2025 को एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
यह परीक्षा राज्य के 75 जिलों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। हालांकि, इस नोटिस में एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन संभव है कि उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से 4-5 दिन पहले जारी कर दिए जाएं। यानी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 23 से 25 जुलाई के बीच आ जाएंगे।
उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के लिए अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड नीचे बताए चरणों की मदद से डाउनलोड कर पाएंगे? समझ लें कैसे-
UPPSC RO AO एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक
UPPSC RO ARO प्रारंभिक परीक्षा पहले दिसंबर 2024 में आयोजित होने वाली थी। लेकिन छात्रों के विरोध के बाद इस परीक्षा की तिथि स्थगित कर दी गई थी।
इस परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य अध्ययन का होगा। इसमें 140 अंकों के 140 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। दूसरा पेपर सामान्य हिंदी का होगा। दोनों पेपर मोटिवेशनल टाइप के होंगे। कुल परीक्षा 200 अंकों की होगी। प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वालों को एक साथ बैठने का मौका दिया जाएगा।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back