UPSC द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा 3 अगस्त 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 357 पदों पर भर्ती की जाएगी।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सहायक कमांडेंट परीक्षा (UPSC CAPF AC 2025 Exam) का शेड्यूल जारी कर दिया है। UPSC ने आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परीक्षा तिथि की जानकारी देते हुए अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 3 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।
UPSC CAPF AC भर्ती के लिए परीक्षा 3 अगस्त को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। कोड 1 के तहत जनरल एबिलिटी एंड इंटेलिजेंस (ऑब्जेक्टिव) पेपर आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। इसके अलावा कोड 2 के तहत जनरल स्टडीज, निबंध और कॉम्प्रिहेंशन (कन्वेंशनल) पेपर आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
इस भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के UPSC CAPF एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड करना होगा। किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे।
इस UPSC CAPF भर्ती के जरिए कुल 357 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ये भर्तियां विभिन्न बलों के तहत की जाएंगी। इनमें से 24 पद बीएसएफ, 204 पद सीआरपीएफ, 92 पद सीआईएसएफ, 4 पद ITBP और 33 पद SSB के तहत भरे जाएंगे।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च से 25 मार्च 2025 तक पूरी की गई थी. इसके बाद UPSC ने 26 मार्च से 1 अप्रैल तक फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया था.
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back