UPSC ने 8 जून को होने वाली इंजीनियरिंग परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार वेबसाइट upsc.gov.in से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके UPSC ESE Prelims एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से 28 मई,2025 को UPSC इंजीनियरिंग सेवा (Prelims) परीक्षा (ESE) एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in.पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें, UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का आयोजन 8 जून को किया जाना है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे आगे लेख में दिए गए तरीकों से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम के उद्देश्य से परीक्षा केंद्र पर अपना UPSE ESE 2025 हॉल टिकट सरकारी आईडी प्रूफ के साथ ले जाएं। UPSC ESE एडमिट कार्ड मुख्य रूप से तीन चरणों में जारी किया जाएगा UPSC ईएसई प्रारंभिक एडमिट कार्ड, UPSC ESE मुख्य एडमिट कार्ड और UPSC ईएसई पर्सनैलिटी टेस्ट कॉल लेटर।
इंजीनियरिंग सेवा (Preliminary) परीक्षा (ESE) में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र में प्रवेश के उद्देश्य से UPSC ESE एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
चरण 1: उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना चाहिए।
चरण 2: 'इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: वहां जाएं जहां UPSE ESE Prelims एडमिट कार्ड 2025 लिखा है।
चरण 4: 'हां' पर क्लिक करें।
चरण 5: लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
चरण 6: 'सबमिट बटन' पर क्लिक करें।
स्टेप 7:‘ESE Prelims Admit Card 2025’ डाउनलोड करें और एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना ना भूलें।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back