उत्तराखंड टीईटी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त है। अंतिम समय में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए, अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। यह परीक्षा 27 सितंबर को प्रस्तावित है।
शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है जो 5 अगस्त की आखिरी तारीख तक जारी रहेगी। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उन्हें आखिरी समय में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए जल्द ही आवेदन कर देना चाहिए। आवेदन पत्र उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (UBSE) की आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाकर ऑनलाइन भरा जा सकता है।
|
रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की डेट |
10 जुलाई 2025 |
|
आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट |
5 अगस्त 2025 |
|
एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि |
7 अगस्त 2025 |
|
आवेदन पत्र में संशोधन करने की डेट्स |
9 से 12 अगस्त 2025 |
|
परीक्षा की प्रस्तावित तिथि |
27 सितंबर 2025 |
उत्तराखंड टीईटी परीक्षा के लिए अभ्यर्थी स्वयं आवेदन कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए, फॉर्म भरने के चरण यहां दिए जा रहे हैं, जिनका पालन करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
UTET 2025 Application Form Here
इस UTET परीक्षा 2025 में आवेदन के साथ ही सामान्य, पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी जो एक परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन करने हेतु 600 रुपये और 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थी जो एक परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें दोनों परीक्षाओं में भाग लेने के लिए फॉर्म भरने हेतु 300 रुपये और 500 रुपये जमा करने होंगे। UTET 2025 से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार नोटिफिकेशन अवश्य देखें।
इस UTET 2025 परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60% अंक प्राप्त करने होंगे। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक 40% है। इसके अलावा, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों और भूतपूर्व सैनिकों के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक 50% निर्धारित किया गया है।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back