पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) आज पश्चिम बंगाल JEE का परिणाम जारी करेगा। परिणाम जारी होते ही, आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर WBJEE 2025 रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद, छात्र आवश्यक विवरण दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यह परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE 2025) के परिणाम का इंतज़ार कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) द्वारा WBJEE 2025 परिणाम आज यानी 7 अगस्त को घोषित किया जाएगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होते ही, उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परिणाम देखने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा।
रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड द्वारा इस परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों की सूची भी जारी की जा सकती है। बता दें कि WBJEE 2025 परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित की गई थी। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 9 मई को जारी की गई थी, जिस पर 11 मई तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के माध्यम से, छात्र राज्य के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों/कॉलेजों, स्व-वित्तपोषित संस्थानों में प्रवेश पा सकेंगे। इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और वास्तुकला पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकेगा। प्रवेश के लिए सीटें परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर प्रदान की जाएँगी।
WBJEE 2025 परिणाम जारी होने के बाद काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा। छात्र निर्धारित तिथियों के भीतर काउंसलिंग में भाग लेकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back