जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2026 परीक्षा के लिए पंजीकरण 10 जुलाई से शुरू हो गए हैं। अगर आप भी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 05 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा (जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट) XAT 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 10 जुलाई से शुरू हो गए हैं। अगर आप भी MBA और PGDM कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। XAT 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 दिसंबर, 2025 तय की गई है। इसके अलावा, XAT 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 दिसंबर, 2025 तक जारी कर दिए जाएंगे। जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT 2026) का आयोजन 04 जनवरी, 2026 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Xavier Aptitude Test 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
जो उम्मीदवार 10 जुलाई, यानी पहले दिन XAT 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें XAT 2026 परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ विशेष सहायता प्रदान की जाएगी। पहले दिन आवेदन करने वाले 100 छात्रों के लिए एक निजी टेलीग्राम ग्रुप बनाया जाएगा। उम्मीदवार XAT 2026 परीक्षा के टॉपर्स और परीक्षा समन्वयक से प्रश्न पूछ सकेंगे। उम्मीदवारों को तैयारी की रणनीति से अवगत कराया जाएगा। साथ ही, छात्र अपनी शंकाएँ पोस्ट कर सकेंगे और विशेषज्ञों से वास्तविक समय में उत्तर प्राप्त कर सकेंगे।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back