नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने JEE Mains January Session 1 Result जारी कर दिया है। अप्रैल सत्र के रिजल्ट के साथ ही अभ्यर्थियों की रैंक जारी होगी। अभ्यर्थी का जिस सत्र में पर्सेंटाइल अधिक होगा, उसके आधार पर रैंक जारी होगी। पहले सत्र के रिजल्ट के अनुसार 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी 100 से 99 पर्सेंटाइल में हैं। इनका नामांकन शीर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनटीए) के कोर ब्रांच में होगा। वहीं 100 से 98 पर्सेंटाइल में 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी हैं। इनका नामांकन एनआईटी की विभिन्न ब्रांच में भी पक्का है। जेईई मेन रैंक के आधार पर एनआईटी, ट्रिपल आईटी व जीएफटीआई में बीटेक, बीई व अन्य स्नातक स्तरीय कोर्स में तथा जेईई एडवांस्ड रैंक के आधार पर आईआईटी में दाखिला होता है। शीर्ष एनआईटी में त्रिची, वारंगल, सूरतकल, प्रयागराज, राउरकेला, कालीकट, जयपुर, कुरुक्षेत्र आदि शामिल हैं।
JEE Mains 2025 Result ने एक बार फिर छात्रों और शिक्षा जगत को चौंका दिया है। इस साल 99 पर्सेंटाइल और उससे अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह रुझान छात्रों की बढ़ती मेहनत और प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है। साथ ही, जेईई मेन के दूसरे सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक आ रही है, जिसके लिए छात्रों को तैयारी और आवेदन प्रक्रिया को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
JEE Mains January Session 1 Result के अनुसार, 99 परसेंटाइल और उससे अधिक स्कोर करने वाले छात्रों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। यह आंकड़ा छात्रों की बेहतर तैयारी और कोचिंग संस्थानों के प्रभावी मार्गदर्शन को दर्शाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऑनलाइन शिक्षा और डिजिटल रिसोर्सेज ने भी छात्रों को उच्च स्कोर हासिल करने में मदद की है।
99 परसेंटाइल स्कोर करने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि का एक कारण JEE Main पैटर्न में हुए बदलाव भी हो सकते हैं। NTA (National Testing Agency) ने पिछले कुछ वर्षों में परीक्षा पैटर्न को और छात्र-अनुकूल बनाया है, जिससे छात्रों को बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिला है।
Click here for more about JEE Main Exam 2025
JEE Main 2025 Second Session के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक है। NTA के अनुसार, दूसरे सत्र के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मार्च 2025 है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया को अंतिम समय पर न छोड़ें और समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करें।
आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गलती से बचने के लिए छात्रों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in पर जाकर सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
Click here for more about JEE Advanced Exam 2025
Patna Science College के सहायक प्राध्यापक डॉ. अशोक कुमार झा के अनुसार जिन्हें जनवरी सत्र में संतोषजनक पर्सेंटाइल नहीं मिला है, उन्हें परेशान होने की बजाय अपनी कमजोरियों को पहचान कर अप्रैल सत्र की तैयारी में जुट जाना चाहिए। अप्रैल सत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। 25 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अप्रैल सत्र की परीक्षा 1 से 8 अप्रैल के बीच होगी और रिजल्ट 17 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
IIT Kanpur द्वारा JEE Advancve 2025 का आयोजन 18 मई को दो पालियों में ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। बिहार बोर्ड के 12वीं के छात्रों की परीक्षा समाप्त हो गई है। उन्हें अब पूरी तरह से जेईई की तैयारी पर फोकस करना चाहिए। वहीं, सीबीएसई और आईसीएसई की 12वीं की परीक्षा शुरू होने वाली है। उक्त दोनों बोर्ड के छात्रों को 12वीं की परीक्षा के साथ-साथ जेईई पर भी फोकस करना चाहिए। एनआईटी और आईआईटी में दाखिले के लिए 12वीं में 75 फीसदी अंक या संबंधित बोर्ड का 20 पर्सेंटाइल होना अनिवार्य है।
|
परसेंटाइल |
अभ्यर्थियों की संख्या |
|
100 - 99 |
1 से 11 हजार |
|
99 - 98 |
11 से 22 हजार |
|
98 - 97 |
22 से 33 हजार |
|
97 - 96 |
33 से 43 हजार |
|
96 - 95 |
43 से 44 हजार |
|
95 - 91 |
45 हजार से 1 लाख |
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back