जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट जारी हो गया है। बहुत से स्टूडेंट्स कम परसेंटाइल आने पे निराश हैं। लेकिन उन्हें उदाश होने की जरूरत नहीं है। अभी उनके पास न सिर्फ JEE Main अप्रैल सत्र का मौका है बल्कि अन्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं का भी मौका है जिनसे बीटेक के दरवाजे खुलते हैं।
Jee main 2025 सेशन-2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 24 फरवरी रात 9 बजे तक करा सकते हैं। एप्लकीकेशन फॉर्म में करेक्शन 24 फरवरी रात 11.50 बजे तक कर सकते हैं। परीक्षा का संभावित समय 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 के बीच का तय किया गया है। एग्जाम तिथि मार्च के दूसरे सप्ताह में और एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले जारी होंगे। रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 को आएगा। परीक्षा दो पारी में होगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे पारी की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक रहेगी।
BITSAT (बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट) बिट्स, पिलानी इसका आयोजन करता है। BITs Pilani Computer Science (कंप्यूटर साइंस), मैकेनिकल इंजीनियरिंग(Machenical Engineering), केमिकल इंजीनियरिंग(Chemical Engineerings) आदि जैसे अन्य कई विषयों में बीटेक कोर्स कराता है।
इस इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन वेल्लौर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कराता है। यहां से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, बायो टेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग आदि जैसे अन्य बीटेक कोर्स किये जा सकते है। इसके लिए परीक्षा 21 से 27 अप्रैल 2025 तक होगी। आवदेन प्रक्रिया 31 मार्च 2025 तक जारी है।
पश्चिम बंगाल के टॉप कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए छात्र WBJEE प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं। इससे राज्य की यूनिवर्सिटी, कॉलेज और सेल्फ फाइनेंस्ड इंस्टीट्यूट्स में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, फॉर्मेसी और आर्किटेक्चर कोर्सेज में दाखिला मिलता है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) इसे आयोजित करता है। इसके लिए 23 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। 27 अप्रैल को परीक्षा होगी।
SRMJEEE प्रवेश परीक्षा देकर भी आप बीटेक में एडमिशन ले सकते हैं। SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी संस्थान यह एग्जाम कराता है और मेरिट के आधार पर दाखिला देता है। इसके लिए 16 अप्रैल 2025 तक आवेदन किये जायेंगे। तीन चरण में होगा एग्जाम चरण 1 (22 से 27 अप्रैल, 2025), चरण 2 (12 से 17 जून, 2025), चरण 3 (4 से 5 जुलाई, 2025) SRMIST कैंपस कट्टनकुलथुर, वडापलानी, रामपुरम, तिरुचिरापल्ली, गाजियाबाद, सोनीपत और आंध्र प्रदेश में स्थित हैं। चरण 2 और चरण 3 परीक्षाओं के लिए, SRMJEEE 2025 आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 6 जून, 2025 और 30 जून, 2025 है।
COMEDK UGET-कर्नाटक के बहुत से इंजीनियरिंग संस्थान बीटेक कोर्सेज में इसी प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला देते हैं। इसके 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
MET (यानी मणिपाल एंट्रेंस टेस्ट) से मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के बीटेक प्रोग्राम में दाखिला होता है।
महाराष्ट्र के विभिन्न कॉलेजों में इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में दाखिले के लिए यह एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। महाराष्ट्र सीईटी के जरिए राज्य के विभिन्न कॉलेजों में फार्मेसी(Pharmacy), एमपीएड(MPAD), एग्रीकल्चर(Agriculture), इंजीनियरिंग(Engineerings), एलएलबी(LLB), बीएड(B.ED), बीपीएड(BPAD), एमएड(M.ED), चार वर्षीय बीए /बीएससी बीएड इंटीग्रेटेड, एमएड, LLB जैसे कई कोर्सेज में दाखिला होता है। आवेदन 15 फरवरी तक कर सकते हैं। परीक्षाएं 9 अप्रैल से होंगी।
कुछ विश्वविद्यालय बीटेक प्रवेश के लिए CUET 2025 को स्वीकार करते हैं। CUET केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश चाहने वाले छात्रों को सिंगल विंडो प्रदान करता है। बीएचयू, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय, छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय जैसे विभिन्न संस्थानों में बीटेक की कुछ ब्रांच में CUET से ही दाखिला होता है।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back