बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने 6 मार्च 2025 को AIBE 19वीं परीक्षा की फाइनल आंसर-की (AIBE 19 Result 2024) जारी कर दी है। अब नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर चेक कर सकते हैं। साथ ही, इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर जा सकते हैं।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 19 Result 2025) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बीसीआई ने इस संबंध में नोटिस जारी कर यह जानकारी दी है। जारी नोटिस में बीसीआई ने बताया कि सात प्रश्नों को हटाने के बाद 100 की जगह 93 प्रश्नों के आधार पर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया है। इसके मुताबिक सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए पासिंग मार्क्स 45 फीसदी अंक (42 अंक) तय किए गए हैं। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पास प्रतिशत 40 फीसदी (37 अंक) फाइनल किया गया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने एनरोलमेंट सर्टिफिकेट की जगह कोई दूसरा दस्तावेज अपलोड किया है उनका रिजल्ट रोक दिया गया है। ऐसे उम्मीदवारों को रिजल्ट लिंक पर जाकर अपलोड पोर्टल के जरिए अपना एनरोलमेंट सर्टिफिकेट सबमिट करना होगा।
ऑल इंडिया बार परीक्षा परिणाम 2024 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर की गई है। उम्मीदवारों को रोल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद, परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। अब आप चाहें तो इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
बीसीआई द्वारा AIBE 19वीं परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के आयोजन के बाद 28 दिसंबर 2024 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। इसके बाद अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। वहीं, अब नतीजों की घोषणा कर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर जा सकते हैं।
AIBE 2025 परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया जल्द ही AIBE 20 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करेगा। सूचना जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों को तय समय सीमा के अंदर आवेदन करना होगा। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को AIBE 19वीं आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका दिया जाएगा। इस परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
Read More: JEE Main 2025 सेशन 2 एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, 2 अप्रैल से परीक्षा
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back