जेईई मेन(JEE Main) सेशन 2 एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, पेपर और सेंटर की जानकारी दी गई है। एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए हैं। उम्मीदवारों को इन दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को निर्देशों के अनुसार ही परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा 2 अप्रैल 2025 से शुरू होगी।
जेईई मेन (JEE Main ) सेशन 2 की परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है, जो 29 मार्च 2025 को जारी हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आधिकारिक शेड्यूल में यह घोषणा की गई थी कि परीक्षा के एडमिट कार्ड तीन दिन पहले पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अब चूंकि परीक्षा 2 अप्रैल 2025 से शुरू होगी, इस आधार पर इसे परीक्षा से ठीक तीन दिन पहले यानी 29 तारीख को जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य का आयोजन 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल 2025 को किया गया था। शेड्यूल के अनुसार पेपर 1 (बीई, बीटेक) का आयोजन 2 से 8 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। वहीं पेपर 2 (बीआर्क, बीप्लानिंग) का आयोजन 09 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
उम्मीदवार ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए अनिवार्य दस्तावेज है और इसके बिना परीक्षा में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। इसके अलावा उम्मीदवारों को अपने साथ एक वैध फोटो आईडी भी लानी होगी। इसके तहत उम्मीदवार आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और पासपोर्ट समेत कोई भी दस्तावेज ला सकते हैं। इस परीक्षा के आयोजन के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा।
Read More: GATE COAP 2025 Dates Announced – Check M.Tech & PSU Offer Rounds
Read More: JEE Main 2025: Exam Schedule, Admit Card, Answer Key, Paper Analysis, Syllabus & Pattern
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back