ऑल इंडिया बार परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा संपन्न हुए लगभग 2 महीने हो चुके हैं, ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार बेसब्री से रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इंतजार कभी भी खत्म हो सकता है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
AIBE 19 Result 2024 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की तरफ से एक अहम अपडेट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCI द्वारा जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन रिजल्ट घोषित किया जाएगा। हालांकि, सभी उम्मीदवारों को बता दें कि BCI द्वारा अभी तक आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
आपको बता दें कि बीसीआई (BCI) की ओर से प्रोविजनल आंसर-की पहले ही जारी की जा चुकी है, जिस पर 10 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। अब आपत्तियां दर्ज होने के बाद फाइनल आंसर-की तैयार की जाएगी और उसी को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का AIBE रिजल्ट जारी किया जाएगा।
बीसीआई द्वारा AIBE 19 परीक्षा 22 दिसंबर को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब इस AIBE परीक्षा के परिणाम जारी होने की बारी है। आपको बता दें कि परिणाम आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार ऑनलाइन लॉगिन विवरण दर्ज करके अपना परिणाम देख सकेंगे और स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।
AIBE 19 Result 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें:
इस परीक्षा में अपनी श्रेणी के अनुसार आवश्यक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को बीसीआई (BCI) द्वारा वकालत करने का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इससे वे वकालत करने के योग्य हो जाएंगे। सामान्य और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Read More: ATMA February Admit Card 2025 Out: Download Now
Read More: NEET MDS 2025 Registration Starts: Check Dates, Link to Apply Here
Read More: GATE 2025 Answer Key: मार्च में जारी होंगे गेट परीक्षा के नतीजे, आंसर-की कब आएगी?
Read More: REET Admit Card 2025: केवल 4 आसान स्टेप्स में डाउनलोड करें, परीक्षा 27 फरवरी को
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back