राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के एडमिट कार्ड 19 फरवरी को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूरी डिटेल्स डालकर इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 27 फरवरी 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 12.29 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हिस्सा लेंगे।
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड कल यानी 19 फरवरी 2025 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। REET एडमिट कार्ड 2025 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होते ही आप वेबसाइट पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे कि किसी भी उम्मीदवार को REET 2025 एडमिट कार्ड ऑफलाइन नहीं भेजे जाएंगे।
आपको बता दें कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा, REET 2025 के लिए 12.29 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इन सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा एक ही दिन यानी 27 फरवरी 2025 को प्रदेश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
REET परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
रीट एडमिट कार्ड केवल उन उम्मीदवारों को मिलेगा जिन्होंने गेट 2025 के लिए पंजीकरण किया है। निचे दिए गए प्रक्रिया से आप आसानी से गेट 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड द्वारा REET एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आवेदकों को ईमेल और एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा। उम्मीदवार ईमेल या एसएमएस के माध्यम से भेजे गए लिंक से सीधे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड भी कर सकेंगे।
परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड और एक मूल पहचान पत्र अवश्य साथ लाना होगा। रीट एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के बिना आपको REET परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
REET 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
Read More: ATMA February Admit Card 2025 Out: Download Now
Read More: AIBE 19 Result 2025: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन रिजल्ट का इंतजार कब खत्म होगा?
Read More: GATE 2025 Answer Key: मार्च में जारी होंगे गेट परीक्षा के नतीजे, आंसर-की कब आएगी?
Read More: REET Admit Card 2025 Out: Check RTET Hall Ticket & Verify Exam Centre
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back