बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट वेबसाइट पर ही ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत पड़ेगी। पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है।
बिहार बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा सीनियर सेकेंडरी का रिजल्ट 20 से 25 मार्च 2025 के बीच और सेकेंडरी कक्षा का रिजल्ट 25 से 31 मार्च 2025 के बीच घोषित किया जा सकता है।
इस वर्ष बिहार बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी तक तथा 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थीं।
बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी होते ही आधिकारि वेबसाइट biharboardonline.com, seniorsecondary.biharboardonline.com, results.biharboardonline.com पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र वेबसाइट पर जाकर ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे, किसी भी छात्र को रिजल्ट की जानकारी व्यक्तिगत रूप से नहीं भेजी जाएगी।
बिहार बोर्ड रिजल्ट मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता/पिता का नाम, सभी विषयों में प्राप्त अंक और कुल अंक, पास या फेल के साथ अन्य विवरण शामिल होंगे।
बिहार बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। 10वीं क्लास की टॉपर्स लिस्ट अलग से जारी की जाएगी और 12वीं क्लास की टॉपर्स लिस्ट स्ट्रीम वाइज जारी की जाएगी।
दोनों कक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। छात्रों को सभी विषयों में ये अंक अलग-अलग प्राप्त करने होंगे। छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा अलग-अलग पास करना आवश्यक है।
Read More: CBSE 2025 Board Exam Preparation: Last-Minute Tips to Score High
Read More: CBSE Class 10, 12 Exams: List of Banned Items & Penalties for Violations
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back