बिहार बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट की मार्कशीट (बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025) में स्कूल का नाम, परीक्षा का वर्ष, परीक्षा का नाम, डिवीजन, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक, न्यूनतम और अधिकतम अंक, उम्मीदवार की योग्यता स्थिति और प्राप्त प्रतिशत जैसे विवरण होंगे। परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार आवश्यक विवरण दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड (BSEB) 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। संभव है कि आज यानी 14 मार्च 2025 को होली का त्योहार खत्म होने के बाद अगले कुछ दिनों में नतीजों की घोषणा कर दी जाए। पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो साल 2024 में यह 23 मार्च 2025 को जारी हुआ था। साल 2023 में यह 21 मार्च 2025 को घोषित हुआ था। ऐसे में अगर बोर्ड इसी ट्रेंड को बरकरार रखता है तो संभावना है कि नतीजे 20 से 25 मार्च 2025 के बीच जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, बिहार बोर्ड की ओर से फिलहाल रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाए रखें।
बिहार बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही टॉपर्स की सूची और पास प्रतिशत भी जारी किया जाएगा। टॉपर्स सूची में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के नाम शामिल होंगे। साथ ही छात्रों के पास प्रतिशत और लड़के-लड़कियों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों की जानकारी भी होगी।
बिहार बोर्ड (BSEB) बारहवीं की परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। इसके अनुसार पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए प्रत्येक पाली की शुरुआत में 15 मिनट का समय दिया गया था।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
1: सबसे पहले उम्मीदवारों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
2: अब होमपेज पर बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 या बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
3: यहां अपने एडमिट कार्ड पर अंकित रोल नंबर दर्ज करें।
4: अब सबमिट या व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
5: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6: अब रिजल्ट चेक करें और भविष्य के लिए रख लें।
Read More: Bihar Board 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जल्द जारी, यहां देखें चेक करने के स्टेप्स
Read More: CBSE 12th Admit Card 2025 Released – Download link
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back