केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों को उसी नाम और संबद्धता संख्या के साथ दूसरी शाखाएँ खोलने की अनुमति दे दी है। स्कूल प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक ही दूसरी शाखाएँ खोल सकेंगे। मुख्य स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं की अनुमति होगी। हालांकि, स्कूलों को स्टाफ को पूरी तरह से अलग रखना होगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों को खुशखबरी दी है। अब एक ही स्कूल को उसी नाम और संबद्धता संख्या का इस्तेमाल कर स्कूल की दूसरी शाखाएं खोलने की छूट दे दी गई है। अभी तक सभी स्कूलों को नया स्कूल खोलने के लिए अलग से मान्यता लेनी पड़ती थी। लेकिन अब इस नियम के बाद वे उसी नाम से स्कूल की शाखा खोलने के लिए स्वतंत्र होंगे।
आपको बता दें कि CBSE के नए नियम के अनुसार, स्कूल प्री-प्राइमरी क्लास से लेकर कक्षा 5वीं तक ही खुल सकेंगे। इसके तहत स्कूल कक्षा 5वीं तक स्कूल की अलग शाखा खोल सकेंगे। मुख्य स्कूल में वे कक्षा 6 से कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं संचालित कर सकेंगे।
CBSE सचिव हिमांशु गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा, "दोनों शाखाओं का प्रबंधन और स्वामित्व एक ही होगा और दोनों स्कूल एक ही प्रशासनिक और शैक्षणिक प्रथाओं को साझा करेंगे। दोनों शाखाओं के लिए एक सामान्य वेबसाइट होगी और वेबसाइट में शाखा स्कूल के लिए स्पष्ट रूप से समर्पित एक अनुभाग होगा।"
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि "दोनों स्कूलों के खातों को बनाए रखने के अलावा, दोनों शाखाओं के प्रवेश मुख्य स्कूल द्वारा प्रबंधित किए जाएंगे। शाखा स्कूल से मुख्य स्कूल में छात्रों का निर्बाध संक्रमण होगा और छात्रों को नया प्रवेश नहीं माना जाएगा, बल्कि उन्हें स्वाभाविक प्रगति के माध्यम से कक्षा 6 में पदोन्नत माना जाएगा।"
CBSE के नए नियमों के अनुसार स्कूलों को अलग-अलग शाखाओं में अलग-अलग शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ रखना होगा, लेकिन इस स्टाफ का वेतन मुख्य स्कूल परिसर के माध्यम से दिया जाएगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अगले साल 2026 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने का मसौदा तैयार किया है। इस मसौदे को सीबीएसई ने मंजूरी दे दी है। सीबीएसई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, साल 2026 में 10वीं कक्षा की परीक्षा का पहला चरण 17 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण की परीक्षाएं 5 मई से 20 मई तक आयोजित की जाएंगी।
Read More: TS EAMCET 2025 Application Process: Steps to Apply, Fees, and Important Dates
Read More: ICSI CS Result 2024-25: डायरेक्ट लिंक से जानें अपना स्कोर और मेरिट लिस्ट
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back