छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि APAAR ID आधार कार्ड से बिल्कुल अलग है। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक पहचान पत्र है। दूसरी ओर, APAAR ID कार्ड में छात्रों की शिक्षा विवरण से लेकर छात्रवृत्ति और खेल विवरण तक सब कुछ शामिल होगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक पोर्टल पर जा सकते हैं। बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू हो रही हैं।
CBSE बोर्ड ने एफिलिएटेड स्कूलों को APAAR ID को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के मुताबिक बोर्ड ने कहा है कि शिक्षण संस्थानों को APAAR ID कार्ड की अहमियत समझाने के लिए पैरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित करनी चाहिए। इस मीटिंग में छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों को भी इस ID के इस्तेमाल और अहमियत के बारे में बताया जाना चाहिए। नोटिस में आगे कहा गया है कि स्कूल अभिभावकों को सहमति पत्र बांटे, जिसमें अभिभावकों को इन फॉर्म पर हस्ताक्षर करने होंगे। साथ ही APAAR ID बनाने के लिए आधार डिटेल्स के इस्तेमाल की अनुमति भी देनी होगी।
अनुमति मिलने के बाद स्कूल प्रशासन को UDISE+ पोर्टल पर छात्रों के नाम, जन्मतिथि और आधार नंबर समेत अन्य जानकारियों को सत्यापित करना होगा। इसके बाद स्कूल UDISE+ पोर्टल के उपयोग से APAAR ID तैयार करेंगे, जिसे छात्रों के डिजिलॉकर अकाउंट से सुरक्षित तरीके से जोड़ा जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभिभावकों को SMS के जरिए इसकी सूचना दी जाएगी। इसके बाद स्कूल छात्रों और अभिभावकों को APAAR ID मुहैया कराएंगे। वहीं, अगर इस ID कार्ड में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो स्कूल अभिभावकों को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर इसे सही करवाने के लिए निर्देशित करेंगे।
केंद्र सरकार की वन नेशन वन स्टूडेंट योजना के तहत अब हर छात्र की एक यूनिक आईडी होगी, जिसे APAAR ID कार्ड कहा जाएगा। इस ID CARD में छात्र का नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता, माता-पिता का नाम, शैक्षणिक और खेल विवरण, चरित्र प्रमाण पत्र, स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट, पाठ्येतर गतिविधियों का विवरण होगा। साथ ही, अगर छात्र ने किसी ओलंपियाड में हिस्सा लिया है, तो वह विवरण भी इसमें दर्ज होगा।
APAAR ID से छात्र की शैक्षणिक और अन्य उपलब्धियों को ट्रैक करना आसान हो जाएगा। इसके ज़रिए:
अगर किसी स्कूल को APAAR ID कार्ड के बारे में कोई सवाल है तो शिक्षण संस्थान टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-889-3511 पर संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संस्थान CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। आपको बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू हो रही हैं।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Read More: NEET 2025 Exam Pattern Changed: Optional Questions Removed, Duration Reduced
Read More: IGNOU BEd 2025 Registration Now Open: Apply Before February 21
Read More: CBSE Single Girl Child Scholarship 2024: Apply Now Before Feb 8
Read More: JEE Main 2025 January 28: Check Exam Analysis, Solutions, and Memory-Based Questions
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back