गोवा बोर्ड (Goa Board) 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। यदि वे आवश्यक अंक प्राप्त करने में असमर्थ हैं, तो उन्हें पूरक परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इस विषय पर अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
गोवा बोर्ड(Goa Board) ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। जारी सूचना के अनुसार HSSC के नतीजे कल यानी 27 मार्च, 2025 को शाम 5 बजे जारी किए जाएंगे। GBSHSE के तीनों स्ट्रीम यानी कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स संकाय के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर चेक कर सकेंगे। साथ ही आप चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट देख सकते हैं।
नतीजों की घोषणा गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, पोरवोरिम के दूसरे फ्लोर पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में की जाएगी। आपको बता दें कि इस साल कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में कुल 17,686 नियमित छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 8,462 लड़के और 9,224 लड़कियां शामिल थीं। इसके अलावा राज्य में 138 निजी उम्मीदवार (फ्रेश) और 24 निजी उम्मीदवार (छूट प्राप्त) भी परीक्षा में शामिल हुए हैं। 29 मार्च 2025 से उम्मीदवार स्कूल लॉगिन से समेकित परिणाम पत्रक डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट के साथ रिजल्ट बुकलेट भी उपलब्ध रहेगी।
गोवा बोर्ड 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। यदि वे आवश्यक अंक प्राप्त करने में असमर्थ हैं, तो उन्हें पूरक परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इस विषय पर अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
Read More: CBSE 2025 Board Exam Preparation: Last-Minute Tips to Score High
Read More: CBSE Class 10, 12 Exams: List of Banned Items & Penalties for Violations
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back