ICAI CA फाइनल और इंटरमीडिएट मई परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड कभी भी जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड जारी होते ही आवेदक आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसलिए इसे परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना अनिवार्य है। परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) किसी भी समय CA फाइनल और इंटर मई 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। ICAI 2025 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा, जहां से आवेदक लॉगिन विवरण दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी उम्मीदवार को ऑफलाइन एडमिट कार्ड व्यक्तिगत रूप से नहीं भेजे जाएंगे।
ICAI द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थी इसे मोबाइल या लैपटॉप/डेस्कटॉप का उपयोग करके स्वयं डाउनलोड कर सकेंगे। आपकी सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनका पालन करके इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है-
सभी अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि जब भी वे परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पर जाएं तो अपना एडमिट कार्ड और एक वैध पहचान पत्र अवश्य साथ लेकर जाएं। एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड के बिना आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
फाउंडेशन कोर्स परीक्षा की परीक्षा 15, 17, 19 और 21 मई 2025 को ICAI द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके अलावा इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 5 और 7 मई 2025 को और ग्रुप 2 की परीक्षा 9, 11 और 14 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा फाइनल परीक्षा ग्रुप की परीक्षा 2, 4 और 6 मई 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 8, 10 और 13 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। इंटरनेशनल टैक्सेशन-असेसमेंट टेस्ट (INTT-AT) 10 और 13 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Read More: CLAT UG/PG 2025 Revised Result Out Soon – Delhi HC Verdict & Counselling Schedule Live
Read More: GUJCET 2025 Results: Gujarat Board Denies Viral Fake Result Date
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back