IIT Scholarships: IIT Roorkee अपने छात्रों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि छात्रवृत्ति के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित भी करता है। संस्थान का उद्देश्य है कि पैसे की कमी के कारण उसके छात्रों के सपने अधूरे न रहें।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है। जहाँ न केवल उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है, बल्कि आर्थिक रूप से कमज़ोर पृष्ठभूमि के होनहार छात्रों को वित्तीय सहायता और शैक्षणिक उत्कृष्टता भी प्रदान की जाती है। संस्थान द्वारा ऐसी कई छात्रवृत्ति योजनाएँ चलाई जा रही हैं। ये छात्रवृत्तियाँ न केवल पढ़ाई का बोझ कम करती हैं, बल्कि छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करती हैं।
IIT रुड़की इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, एप्लाइड साइंसेज और प्लानिंग स्टडीज जैसे क्षेत्रों में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रम प्रदान करता है। संस्थान इन विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्रों को अकादमिक उत्कृष्टता और आवश्यकता के आधार पर विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति प्रदान करता है।
यह छात्रवृत्ति शीर्ष रैंक वालों के लिए है। इसका लाभ बी.टेक, बी.आर्क, इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री (आईडीडी), इंटीग्रेटेड एम.एससी (आईएमएस) और बीएस-एमएस के छात्रों को मिलता है। जिन छात्रों की JEE Advanced में ऑल इंडिया रैंक 250 तक है, वे इसके लिए पात्र हैं।
यह स्कॉलरशिप जरुरतमंद मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स को दी जाने वाली इस स्कॉलरशिप के तहत 10 महीने के लिए 1,000 रुपये महीनावजीफा और बाकी फीस की वापसी प्रदान की जाती है। इस स्कॉलरशिप के लिए छात्रों का चयन एकेडमिक परफॉर्मेंस और फैमिली इनकम के आधार पर होता है।
इस स्कॉलरशिप स्कीम के तहत हर साल चार आर्थिक रूप से कमजोर यूजी स्टूडेंट्स को 2 लाख तक की आर्थिक मदद दी जाती है। इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए छात्र को संस्थान द्वारा निर्धारित मानदंडों पर खरा उतरना जरूरी है।
यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की योजना है। इसके तहत 12वीं के टॉप 1% साइंस स्टूडेंट्स या JEE, NEET, KVPY जैसे एग्जाम पास करने वालों उम्मीदवारों के लिए है। यह स्कॉलरशिप छात्रों को पीजी तक की पढ़ाई में सहायता करती है।
इस छात्रवृत्ति के तहत पिछड़े वर्ग के छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाती है। संस्थान हर साल दो इंजीनियरिंग छात्रों को 1,000 रुपये की छात्रवृत्ति देता है जो सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग से आते हैं। इसे जारी रखने के लिए छात्रों को न्यूनतम 7.0 सीजीपीए बनाए रखना होगा।
इस स्कॉलरशिप के तहत 60 छात्रों को 15,000 से 35,000 तक की सहायता प्रति सेमेस्टर दी जाती है। यह बैचलर डिग्री कोर्स के पहले और दूसरे साल के बीटेक, बीआर्क, B.Des और डुअल डिग्री छात्रों के लिए है। इसका लाभ स्टूडेंट्स को तब मिलेगा, जब उनकी फैमिली इनकम 5 लाख रुपये से कम होनी होगी। इसके साथ ही वे कोई दूसरा स्कॉलरशिप का लाभ नहीं ले रहे हों।
कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत अल्फावर्स स्कॉलरशिप दी जाती है। यह एक बार दी जाने वाली इस आर्थिक सहायता के लिए स्टूडेंट्स का सिलेक्शन ऑनलाइन प्रतियोगिता के जरिए होता है।
IIT Roorkee द्वारा दी जा रही ये स्कॉलरशिप्स छात्रों को न केवल वित्तीय सहायता देती हैं, बल्कि उन्हें अकादमिक रूप से श्रेष्ठ बनने का अवसर भी प्रदान करती हैं। ये आर्टिकल आपको जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां दी गई सभी स्कॉलरशिप स्कीम्स के बारे में आप संस्थान की वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट अपडेट पता कर सकते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back