झारखंड एकेडमिक काउंसिल, JAC द्वारा आयोजित 10th और 12th की परीक्षाएं स्थगित होने की संभावना बढ़ती जा रही है। ये परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होनी थी, लेकिन अब इनकी तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किए गए हैं। JAC के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद खाली होने के कारण परीक्षाओं पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इससे पहले 8वीं और 9वीं की परीक्षाएं भी स्थगित करनी पड़ी थीं।
झारखंड सरकार अभी तक JAC के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं कर पाई है। ये दोनों पद 18 जनवरी से खाली हैं। अगर सरकार चार फरवरी को JAC अध्यक्ष की नियुक्ति का आदेश जारी भी कर देती है, तो भी पांच फरवरी को नए अध्यक्ष कार्यभार संभाल सकेंगे। इस स्थिति में भी छह फरवरी से पहले एडमिट कार्ड जारी करना संभव नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Read More: CBSE 2025 Admit Card Released: Check Step-by-Step Instructions
Read More: TNJEE 2025 Registration Open: Apply Now, Check Dates & Steps
Read More: RBSE Date Sheet 2025 Revised: Check Rajasthan Board 10th & 12th Timetable
Read More: Gujarat NEET PG 2024 Round 3 Choice Filling Extended: Apply Before Feb 5
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back