एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार JEE Main 2025 सेशन 2 परीक्षा परिणाम 17 अप्रैल 2025 को घोषित किया जाएगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे। साथ ही इसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं। बता दें कि सेशन 2 परीक्षा 2 से 9 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी।
JEE Main सेशन 2 की परीक्षा समाप्त हो गई है। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब एनटीए की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। प्रोविजनल आंसर की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध करा दी जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अपने उत्तर की गणना भी कर सकते हैं।
JEE Main 2025 आंसर की जारी होने के साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। चुनौती भेजने के लिए उम्मीदवारों को तीन से चार दिन का समय दिया जा सकता है। इस अवधि में उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क के साथ अपना विरोध दर्ज कराना होगा। इसके बाद एनटीए की ओर से इसकी जांच की जाएगी। समीक्षा पूरी होने के बाद जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा की फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट और फाइनल आंसर की के लिए लिंक यहां पर देखा जा सकता है
JEE Main सेशन 2 आंसर की 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। अब होम पेज पर दिए गए सेशन 2 आंसर की डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। यहां अपनी लॉगिन डिटेल्स, जैसे एप्लीकेशन नंबर, सिक्योरिटी पिन और अन्य डिटेल्स दर्ज करें। अब आपके सामने आंसर की और रिस्पॉन्स शीट खुल जाएगी। इसे चेक करें और फिर डाउनलोड करके भविष्य के लिए रख लें।
आपको बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 09 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। इस दौरान पेपर 1 और पेपर 2 आयोजित किए गए थे। वहीं, अब परीक्षा की आंसर-की जारी की जाएगी।
JEE Main 2025 सेशन 1 की परीक्षा 22 और 30 जनवरी को आयोजित की गई थी। परीक्षा के चार दिन बाद यानी 4 फरवरी 2025 को प्रोविजनल की जारी की गई थी। इसके बाद 11 फरवरी 2025 को रिजल्ट घोषित किया गया था। इस सेशन में 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया था। हालांकि, पेपर 2 के नतीजे बाद में जारी किए गए थे।
Read More: CLAT 2025 Revised Result News – HC Hearing Today, Know Counselling Schedule
Read More: AP ICET 2025 Registration Last Date Today – Apply Now Without Late Fee
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back