नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी ब्रोशर के अनुसार, JEE Main सेशन 1 का रिजल्ट 12 फरवरी को घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे, जहां से आप एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। JEE Main सेशन 2 की परीक्षा 1 से 8 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से JEE Main 2025 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 22 से लेकर 30 जनवरी तक करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब परीक्षार्थियों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। NTA की ओर से जारी किये गए ब्रोशर के मुताबिक JEE Main Session 1 result की घोषणा 12 फरवरी 2025 को कर दी जाएगी।
परिणाम ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जायेगा। नतीजे जारी होते ही अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉग इन डिटेल दर्ज करके स्कोरकार्ड चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
JEE Main 2025 रिजल्ट की घोषणा के साथ ही NTA द्वारा कटऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे। जो छात्र निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें उनकी रैंक के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। JEE Main में शीर्ष 2.5 लाख रैंक हासिल करने वाले छात्र JEE Advanced परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
डाउनलोड JEE Main 2025 स्कोरकार्ड करे
NTA द्वारा JEE Main रिजल्ट जारी करने के साथ ही फाइनल आंसर की भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। सभी छात्र ध्यान रखें कि फाइनल आंसर की अंतिम और सभी को स्वीकार्य होगी, इस पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकेगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा दूसरे सत्र की परीक्षा 1 से 8 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी। जो छात्र JEE Main परीक्षा सेशन 2 में शामिल होना चाहते हैं, वे 25 फरवरी 2025 की अंतिम तिथि तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। JEE Main Session 1 रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्रों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back