JEE Main 2025 आईआईटी (IIT Dhanbad) धनबाद देश का तीसरा सबसे पुराना संस्थान है। यहां से बीटेक करने वालों को लाखों रुपये का प्लेसमेंट पैकेज मिलता है। इसकी स्थापना वर्ष 1926 में इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (आईएसएम) के रूप में हुई थी।
जेईई मेन(JEE Main) और एडवांस्ड 2025 के बाद इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन की दौड़ शुरू हो जाएगी। लेकिन बीई/बीटेक करने का सपना देखने वाले छात्रों ने अभी से बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों की तलाश शुरू कर दी है। कई छात्रों ने तो यह भी तय कर लिया होगा कि उन्हें किस कॉलेज में एडमिशन लेना है। देश के आईआईटी इंजीनियरिंग कॉलेजों में आईआईटी धनबाद (आईएसएम धनबाद) भी एक बेहतरीन संस्थान है। आईआईटी धनबाद देश का तीसरा सबसे पुराना इंजीनियरिंग संस्थान है। इसकी स्थापना दिसंबर 1926 में इंडियन स्कूल ऑफ माइंस के रूप में हुई थी। इसकी नींव भारत के वायसराय लॉर्ड इरविन ने रखी थी। इसके बाद साल 1967 में इसे डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला और फिर 25 जुलाई 2016 को इसे आईआईटी का दर्जा मिला।
आईआईटी धनबाद(IIT Dhanbad) में बी.टेक कोर्स में प्रवेश जेईई एडवांस्ड रैंक के आधार पर जोसा काउंसलिंग के माध्यम से किया जाता है। कटऑफ हर साल कोर्स, श्रेणी और सीट की उपलब्धता के आधार पर तय किया जाता है। नीचे राउंड 5 काउंसलिंग 2024 में सामान्य श्रेणी के लिए कुछ लोकप्रिय शाखाओं की अंतिम रैंक दी गई है, ताकि आपको अंदाजा हो सके:
आईआईटी धनबाद में 2023 में सीएसई के लिए जेईई एडवांस्ड क्लोजिंग रैंक 3258 थी, और 2022 में 3009। इससे पता चलता है कि कटऑफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव होता है। अन्य श्रेणियों (ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस) के लिए कटऑफ कम है। उदाहरण के लिए, 2024 में सीएसई के लिए क्लोजिंग रैंक ओबीसी के लिए लगभग 1273 और एससी के लिए 664 थी।
आईआईटी धनबाद(IIT Dhanbad ) में बीटेक की फीस छात्रों की श्रेणी और वित्तीय स्थिति के आधार पर अलग-अलग होती है। वर्ष 2024-25 सत्र में फीस इस प्रकार थी-
आईआईटी धनबाद(IIT Dhanbad) का प्लेसमेंट रिकॉर्ड अच्छा रहा है। 2024 में, 69.97% बीटेक छात्रों को प्लेसमेंट मिला। यह 2023 में 85.53% से कम था। 2024 में, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 84% बीटेक छात्रों का प्लेसमेंट सबसे ज़्यादा था। प्लेसमेंट पैकेज इस प्रकार थे-
Read More: JEE Main Admit Card 2025 for Session 2 Soon – Get Direct Download Link Here
Read More: JEE Main 2025: Exam Schedule, Admit Card, Answer Key, Paper Analysis, Syllabus & Pattern
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back