नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 सेशन 2 के आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए 27 फरवरी को विंडो खोल दी है। जिन छात्रों ने फॉर्म भरते समय कोई गलती की है, वे 28 फरवरी की रात 11:50 बजे तक फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। सेशन 2 की परीक्षा 1 से 8 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
जिन छात्रों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मेन्स) सत्र 2 के लिए आवेदन किया है और फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई है, उनके पास आज से इसे सुधारने का मौका होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा JEE Main 2025 करेक्शन विंडो 27 फरवरी को खोल दी गई है, जो 28 फरवरी 2025 रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। छात्र NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर लॉगिन विवरण दर्ज करके केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। आपको बता दें कि NTA द्वारा JEE Main सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक पूरी की गई थी। सेशन 2 की परीक्षा 1 से 8 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी।
नए उम्मीदवारों के लिए, जिन्होंने केवल 02 फरवरी से 25 फरवरी 2025 की अवधि के दौरान सत्र 2 के लिए आवेदन किया था। उन उम्मीदवारों को नीचे दी जा रही सभी फील्ड बदलने/ जोड़ने की अनुमति दी जा रही है
अभ्यर्थी अपने परमानेंट या प्रेजेंट एड्रेस के आधार पर इन फील्ड में कर सकेंगे बदलाव
JEE Main 2025 सेशन 2 की परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 1 से 8 अप्रैल 2025 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी या किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए आप 011- 40759000/011 या 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप jeemain@ntmac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
Read More: NIOS 10th, 12th Practical Exam 2025: कब होंगे एग्जाम? यहां देखें पूरी डेटशीट
Read More: IISER Admission 2025: Registration Starts March 5 – Apply Online, Check Details
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back