झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने के साथ ही पास प्रतिशत और टॉपर लिस्ट भी जारी की जाएगी जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही मूल मार्कशीट प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को संबंधित स्कूलों से संपर्क करना होगा। JAC ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएँ फरवरी-मार्च में आयोजित की थीं। अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट पर जा सकते हैं।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर सकता है. संभावना जताई जा रही है कि नतीजों की घोषणा इसी महीने हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि साल 2024 में 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। वहीं, 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल 2024 को जारी किया गया। अब अगर बोर्ड इसी ट्रेंड को फॉलो करता है तो संभव है कि बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इसी महीने के तीसरे हफ्ते और 12वीं का रिजल्ट इसी महीने के आखिर में जारी कर दे. हालांकि, अभी तक JAC ने परिणाम की तारीख और समय के बारे में कोई घोषणा नहीं की है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं पर रिजल्ट चेक करें।नजर बनाए रखें.
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी 2025 से 8 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी।कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी 2025 से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं. वहीं, अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है, जो जल्द ही खत्म हो सकता है.
सबसे पहले, उम्मीदवार JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं। अब होमपेज पर JAC 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और रोल कोड सही से दर्ज करें और सबमिट करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। अपने विवरण और स्कोर को ठीक से जांचें और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की एक कॉपी अपने पास रख लें।
झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी होने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना होगा। छात्र स्कूल प्रमुखों के माध्यम से अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्ट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाना होगा।
Read More: CBSE Board Result 2025: 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? ऐसे करें चेक डायरेक्ट लिंक यहां
Read More: CBSE Class 12 Maths Important Questions PDF, Chapter-wise Practice Questions
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back