ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये फीस देनी होगी। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 1000 रुपये होगी। विदेशियों के लिए यह फीस 10,000 रुपये होगी। परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जाएगी। JIPMAT 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे।
ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in पर जाकर ऑनलान अप्लाई कर सकते हैं। इस JIPMAT परीक्ष ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 10 मार्च, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई भी अनुरोध मान्य नहीं किया जाएगा। इस बात का अभ्यर्थी खासतौर पर ध्यान रखें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक JIPMAT परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 10 मार्च 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 मार्च 2025 है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार 13 से 15 मार्च 2025 के बीच आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। यह परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
JIPMAT 2025 की रजिस्ट्रेशन तिथियों की सूची नीचे दी गई है यहाँ देखे:
|
Event |
Date |
|
आवेदन की शुरुआत |
11 फरवरी, 2025 |
|
आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि |
10 मार्च, 2025 |
|
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि |
11 मार्च, 2025 |
|
एप्लीकेशन सुधार विंडो ओपन होने की तारीख |
13 से 15 मार्च, 2025 |
|
एप्लीकेशन सुधार विंडो बंद होने की तारीख |
15 मार्च, 2025 |
|
एडमिट कार्ड रिलीज की घोषणा |
बाद में की जाएगी |
|
आयोजन की तिथि |
26 अप्रैल, 2025 |
ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें सबसे पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/JIPMAT/ पर जाना होगा। अब, होमपेज पर JIPMAT 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। यहाँ, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और लॉग इन करें। अब आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें।
आपको बता दें कि, संयुक्त एकीकृत कार्यक्रम प्रबंधन प्रवेश परीक्षा भारतीय प्रबंधन संस्थान बोधगया और IIM Jammu द्वारा प्रस्तावित पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम प्रबंधन (IPM) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
Read More: JEE Main 2025 Result: 33.8% Female Candidates & OBC Category Leads in Participation
Read More: NIFT Answer Key 2025: Download Course-wise PDF Now
Read More: UGC NET Result 2024: Download Dec Final Answer Key & Cutoff Now
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back