JoSAA Counselling 2025: JoSAA काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी 18 जून तक फीस का भुगतान और दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
जॉइंट सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने JoSAA काउंसलिंग 2025 के पहले दौर के लिए सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस और जेईई मेन 2025 उत्तीर्ण किया है, वे अब josaa.nic.in पर जाकर अपना सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
इस वर्ष JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से कुल 62,853 इंजीनियरिंग सीटें भरी जानी हैं, जिनमें से 18,160 सीटें आईआईटी में होंगी।
|
प्रक्रिया |
तारीख / समय |
|
सीट अलॉटमेंट (Seat Allocation) |
14 जून, सुबह 10 बजे |
|
ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान और दस्तावेज अपलोड) |
18 जून, शाम 5 बजे तक |
|
राउंड 1 के लिए अंतिम फीस भुगतान तिथि |
18 जून |
|
फीस भुगतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान (यदि भुगतान समय से पहले किया गया हो) |
19 जून, शाम 5 बजे तक |
|
क्वेरी का उत्तर देने की अंतिम तिथि |
20 जून, शाम 5 बजे तक |
देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में प्रवेश JoSAA की काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से होता है। यह प्रक्रिया छात्रों को उनके JEE Main/Advanced स्कोर और विकल्पों के आधार पर सीट आवंटन सुनिश्चित करती है। JoSAA काउंसलिंग 2025 कुल 6 राउंड में आयोजित की जाएगी।
JoSAA 2025 के दौरान IIT में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
IIT में एडमिशन के नियमों में बदलाव हुआ है। एक छात्र की गलती की वजह से दूसरे छात्र को एडमिशन सीट से वंचित नहीं किया जा सकेगा। दूसरे से पांचवें राउंड की काउंसलिंग में छात्र को सीट छोड़ना या कन्फर्म करना अनिवार्य होगा। अगर कोई छात्र इस अवधि में सीट तय नहीं कर पाता है तो उसे JEE Advanced से वंचित कर दिया जाएगा।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back