NEET UG काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 जुलाई तय की गई है। साथ ही, छात्रों को 28 जुलाई, 2025 तक ही चॉइस फिलिंग का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, कोर्स में दाखिले के लिए 604 सरकारी MBBS सीटें जोड़ी गई हैं। पूरी जानकारी यहाँ देखें।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार एमबीबीएस या बीडीएस कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर 28 जुलाई 2025 तक रजिस्ट्रेशन के साथ निर्धारित शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा, कोर्स में एडमिशन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को 28 जुलाई से पहले चॉइस फिलिंग लॉकिंग करने की सलाह दी जाती है। छात्र 28 जुलाई 2025 तक ही चॉइस फिलिंग लॉकिंग कर पाएंगे। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी कर लें, अन्यथा छात्रों को अंतिम समय के बाद सीटें आवंटित नहीं की जाएंगी।
MBBS कोर्स में दाखिला लेने के लिए लगभग 604 सरकारी एमबीबीएस सीटों को जोड़ा गया हैं। इसके अलावा, नई सीट मैट्रिक्स के अनुसार एम्स में भी विभिन्न सीट आरक्षित है:
|
क्रमांक |
AIIMS संस्थान का नाम |
सीटों की संख्या |
|
1 |
AIIMS जोधपुर |
150 |
|
2 |
AIIMS दिल्ली |
132 |
|
3 |
AIIMS मंगलगिरी |
125 |
|
4 |
AIIMS पटना |
125 |
|
5 |
AIIMS ऋषिकेश |
125 |
|
6 |
AIIMS कल्याणी |
125 |
|
7 |
AIIMS रायपुर |
125 |
|
8 |
AIIMS भोपाल |
125 |
|
9 |
AIIMS देवगढ़ |
125 |
|
10 |
AIIMS नागपुर |
125 |
|
11 |
AIIMS भुवनेश्वर |
125 |
|
12 |
AIIMS गोरखपुर |
125 |
|
13 |
AIIMS गुवाहाटी |
100 |
|
14 |
AIIMS रायबरेली |
100 |
|
15 |
AIIMS बिलासपुर |
100 |
|
16 |
AIIMS जम्मू |
100 |
|
17 |
AIIMS बठिंडा |
100 |
|
18 |
AIIMS हैदराबाद |
100 |
|
19 |
AIIMS राजकोट |
100 |
|
20 |
AIIMS मदुरै |
100 |
MBBS या BDS कोर्स में दाखिला लेने के लिए छात्रों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back