NEET UG परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा पैटर्न तय कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा पेन और पेपर मोड में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए छात्रों को समय-समय पर पोर्टल पर विजिट करते रहना चाहिए।
NEET UG 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा पैटर्न तय कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष NEET UG परीक्षा पेन और पेपर मोड में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए छात्रों को समय-समय पर पोर्टल पर विजिट करते रहना चाहिए।
वर्ष 2024 में आयोजित NEET UG परीक्षा में अनियमितताओं के मामले सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था। इसके बाद इसरो के पूर्व अध्यक्ष के राधाकृष्णन की अगुवाई में सात सदस्यीय पैनल ने NEET 2025 परीक्षा को कई सत्रों में आयोजित करने का सुझाव दिया था। साथ ही इसे ऑनलाइन मोड में आयोजित करने का सुझाव दिया था।
आपको बता दें कि, इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि, उम्मीदवार NEET UG परीक्षा के लिए आवेदन करते समय अपार ID Card और आधार कार्ड का इस्तेमाल करें। इसके अलावा अगर आधार कार्ड से कोई वैध मोबाइल नंबर कनेक्ट नहीं है तो उसे ठीक करा लें, ताकि परीक्षा रजिस्ट्रेशन के दौरान कोई परेशानी न हो। NEET UG नोटिस में आगे यह भी कहा गया है कि, उम्मीदवार दसवीं की मार्कशीट/पासिंग सर्टिफिकेट के अनुसार अपना आधार कार्ड अपडेट करा लें। उम्मीदवार चाहें तो आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर इस संबंध में विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। आपको बता दें कि, NTA की ओर से इस बारे में दी गई जानकारी में कहा गया है कि, आधार कार्ड का इस्तेमाल करने से NEET UG परीक्षा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बेहद आसान हो जाएगी।
NEET UG परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जल्द जारी हो सकती है। इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन NTA द्वारा NEET UG परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए आधार और अपार ID Card के उपयोग का विवरण साझा करने के साथ, उम्मीद है कि ऐसा जल्द ही हो सकता है।
अधिक जानकरी के लिए यहां क्लिक करें
Read More: KCET 2025 Registration Dates Out: Exam on April 16 & 17
Read More: JEST 2025 Registration Starts: Registration Steps & Details Here
Read More: JEE Main 2025 Image Discrepancy Correction Window Now Open – Apply Now
Read More: RBSE 2025 Exam Date Sheet Out: RBSE Class 10 & 12 Time Table PDF Here
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back